श्री वैष्णो देवी आरती(विज्ञापन के बिना)

जय वैष्णवी माता,
मैया जय वैष्णवी माता ||
हाथ जोड़ तेरे आगे,
आरती मैं गाता || मैया जय…||

शीश पे छत्र विराजे,
मूरतिया प्यारी |
गंगा बहती चरनन,
ज्योति जगे न्यारी || मैया जय…||

ब्रह्मा वेद पढ़े नित
द्वारे, शंकर ध्यान धरे |
सेवक चंवर डुलावत,
नारद नृत्य करे || मैया जय…||

सुंदर गुफा तुम्हारी,
मन को अति भावे |
बार-बार देखन को,
ऐ माँ मन चावे || मैया जय…||

भवन पे झण्डे झूलें,
घंटा ध्वनि बाजे |
ऊँचा पर्वत तेरा,
माता प्रिय लागे || मैया जय…||

पान सुपारी ध्वजा नारियल,
भेंट पुष्प मेवा |
दास खड़े चरणों में,
दर्शन दो देवा || मैया जय…||

जो जन निश्चय करके,
द्वार तेरे आवे |
उसकी इच्छा पूरण,
माता हो जावे || मैया जय…||

इतनी स्तुति निश-दिन,
जो नर भी गावे |
कहते सेवक ध्यानू,
सुख सम्पत्ति पावे || मैया जय…||

जय वैष्णवी माता,
मैया जय वैष्णवी माता ||
हाथ जोड़ तेरे आगे,
आरती मैं गाता || मैया जय…||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *