श्री राम जी की आरती ( विज्ञापन के बिना)

हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ,आरती उतारूँ प्यारे तुमको मनाऊँ,अवध बिहारी तेरी आरती उतारूँ,हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ || 

कनक सिहासन रजत जोड़ी,दशरथ नंदन जनक किशोरी,युगल छबि को सदा निहारूँ,हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ||  

बाम भाग शोभित जग जननी,चरण बिराजत है सुत अंजनी,उन चरणों को सदा पखारू,हे राजा राम तेरी आरती उतारूं || 

 आरती हनुमत के मन भाए,राम कथा नित शिव जी गाए,राम कथा हृदय में उतारू,हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ||  

चरणों से निकली गंगा प्यारी,वंदन करती दुनिया सारी,उन चरणों में शीश नवाऊँ,हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ||  

हे राजा राम तेरी आरती उतारूं,आरती उतारूँ प्यारे तुमको मनाऊँ,अवध बिहारी तेरी आरती उतारूँ,हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *